पटना सिटी। एक मिठाई दुकान में चोरी करने के मामले में एक कर्मी को बाईपास थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में थानाध्यक्ष संजीत कुमा...
पटना सिटी। एक मिठाई दुकान में चोरी करने के मामले में एक कर्मी को बाईपास थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मिठाई दुकानदार श्याम कुमार के दुकान के गल्ले से कर्मी लक्ष्मण उर्फ चूहा कुमार ने ₹3000 चुरा लिया था। जिसके बाद चोरी के रुपये कर्मी लक्ष्मण उर्फ चूहा कुमार के पास से बरामद किया गया है। मिठाई दुकानदार के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस में कार्रवाई करते हुए धवल पुरा से रवि कुमार व बाहरी बेगमपुर बेलदारी टोला से राजा विद को नशे की हालत में हंगामा करते हुए पकड़ा है।




