Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


भाकपा माले ने राज्यव्यापी आह्वान पर सरकारी लापरवाही एवं लूट के खिलाफ मनाया विरोध दिवस

पटना। जिला के समपतचक प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर बैरिया जैबर गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के राज्यव्यापी आह्वान पर सरकारी लापरवाही...


पटना।
जिला के समपतचक प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर बैरिया जैबर गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के राज्यव्यापी आह्वान पर सरकारी लापरवाही एवं लूट के खिलाफ विरोध दिवस मनाया गया। जिसका नेतृत्व रामशिगार पासवान, रासमनी देवी, सुरेश चंद्र ठाकुर, बबीता देवी, छेछन राम, संजू देवी, धनपत दास, विभूषण कुमार, शिवकुमार साव, धनराज पासवान, अजीत कुमार, सत्यानन्द कुमार 
आदि ने संयुक्त रूप से किया। 

इस दौरान भाकपा माले के नेताओं ने नारा लगाकर सरकार से विभिन्न मांग की है :- 

• देश को कोरोना महामारी में धकेलने वाले एवं देश बेचने वाले मोदी-शाह गद्दी छोड़ो। 

• नकारा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को बर्खास्त करों।

• एम्बुलेंस का घोटालेबाज भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुढीं को गिरफ्तार करो। 

• जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव को रिहा करो।

• 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण की ऑनलाइन प्रणाली की बाध्यता खत्म करो। 

• सबके लिए टीकाकरण का प्रबधन करों। 

• पंचायत स्तर तक कोरोना जांच और टीकाकरण केन्द्रों का विस्तार करो।

• गांव-गांव में जागरुकता अभियान चलाओ। 

• जिला प्रखंड अस्पतालों में वेंटिलेटर यूक्त आइसीयू की व्यवस्था करो।

• प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र व रेफरल अस्पतालों में कोविड मरीजों के ईलाज का विस्तार करो।

• व्यापक पैमाने पर ड्राकटर एवं स्वाथ्य कर्मियों की वहाली करो।

• मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों के लिए कोविड पौजिटिव का शर्त खत्म करो।

• लक्ष्ण के आधार पर मरीजों को भर्ती करों। 

• आशा कर्मी व सफाई मजदूरों सहित सभी कोरोना वरीयर स्वास्थ्य कर्मी का बीमा कराओ व कोरोना भत्ता दो।

• सब्जी उत्पादक किसानों की फसलों की बिक्री और बाजार की गारन्टी करो।

• न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बटाईदार सहित सभी किसानों की गेहूँ खरीद की गारंटी करो। 

पटना से ललित नारायण सिंह की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now