पटना सिटी। मालसलामी थाना क्षेत्र के भैसानी टोला मोहल्ले स्थित एक कर्कट नुमा मकान में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल मच गई थी। घटना शुक्रवार ...
पटना सिटी। मालसलामी थाना क्षेत्र के भैसानी टोला मोहल्ले स्थित एक कर्कट नुमा मकान में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल मच गई थी। घटना शुक्रवार की सुबह की है। वही आगलगी की सूचना मिलते ही बाईपास थाना परिसर में लगी दमकल की एक छोटी यूनिट मौके पर पहुंची। एमजीआर इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। घटना में किसी प्रकार की कोई क्षति नही हुई है।




