पटना सिटी। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को विपरीत परिस्थितियों में काम करने का अभ्यास और कठिनाइयों को पराजित करने का इ...
पटना सिटी। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को विपरीत परिस्थितियों में काम करने का अभ्यास और कठिनाइयों को पराजित करने का इतिहास रहा है। ये बात वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव ने भाजपा पदाधिकारियों को वर्चुअल बैठक के दौरान संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में सरकार व पार्टी के कार्यकर्ताओं तत्परता के साथ जुटे हैं। पटना साहिब क्षेत्र में कोरोना पीड़ित लोगों व उनके परिजनों को सुविधा के लिए उन्होंने अपने व सरकार के स्तर से कई तरह की व्यवस्था की है। गायघाट, सिटी स्कूल व आर्य कन्या विद्यालय में सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। जबकि कोरोनावायरस टीकाकरण के लिए सात अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं।
शनिवार को हुई वर्चुअल बैठक में किरण शंकर, तन्नू, संजीव यादव, नित्यानंद सिंह, विनय केसरी, कांति केसरी, सुरेश सिंह पटेल, बलराम मंडल, संजीव पटवा, विनय कुमार, सीता सिन्हा, विनोद पासवान, संजय कुमार सिन्हा, अखिलेश सिंह, कौशल किशोर, प्रदीप कास, अरसी अजीज, दिलीप गुप्ता, रंजीत राणा, मनीष कुमार, सुजीत कुशवाहा, राजेश मेहता समेत कई पदाधिकारी शामिल थे।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से राशन कार्ड धारी को प्रति यूनिट 10 किलो अनाज देने की व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ता इस बात का ध्यान रखेंगे कि इसका लाभ हर राशन कार्डधारी तक पहुंचना चाहिए।







