पटना सिटी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव नियमित रूप से पटना साहिब क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति का ...
. कोरोना मरीजों के लिए नंदकिशोर ने की मेडिकल परामर्श की व्यवस्था
. दिन के 1.00 से 3.00 बजे के बीच ले सकेंगे परामर्श
श्री यादव ने आज यहां बताया कि पटना साहिब के कुछ सम्मानित वरिष्ठ डॉक्टरों से आग्रह किया गया है कि वे कोरोना पीड़ितों को मेडिकल परामर्श दें। इसके लिए दस सीनियर डाॅक्टरों ने अपनी सहमति दी है। डॉ. त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, डॉ. प्रवीण कुमार साहू, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. एस.एन शाही, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. कुमारी नूतन, डॉ. केपी लाडिया, डॉ. एमपी त्रिपाठी, डॉ. एसए कृष्णा और डॉ. अरविंद कुमार से दिन के 1:00 से 3:00 बजे के बीच संपर्क कर कोरोना पीड़ित चिकित्सीय सलाह लें सकते हैं। श्री नंदकिशोर ने इन मानवसेवी चिकित्सकों के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा है कि इस संकट काल में मानवता की सेवा के लिए अपना बहुमूल्य समय देने वाले चिकित्सकों के हम आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना पीड़ित मरीज इस व्यवस्था का लाभ उठायें। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपील है कि कोरोना की दूसरी लहर से बचाव के लिए सतर्क रहें। लॉकडाउन की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें। मास्क जरूर पहनें। संभव हो, तो डबल मास्क लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। हाथों को बार-बार साफ करें।
. चिकित्सक और उनके मोबाइल नंबर
1. डॉ. त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा - 9334119254
2. डॉ. प्रवीण कुमार साहू -9006633325
3. डॉ. राजेश कुमार- 8210702957
4. डॉ. एस.एन शाही- 9835057888
5. डॉ. राजेंद्र प्रसाद- 9431045494
6. डॉ. कुमारी नूतन - 9334001777
7. डॉ. केपी लाडिया- 9334114174
8. डॉ. एमपी त्रिपाठी- 9431024510
9. डॉ. एसए कृष्णा- 9431015849
10. डॉ. अरविंद कुमार- 9431072718




