पटना (न्यूज सिटी)। जिले के गौरीचक थाना अंतर्गत खुशीहालचक गांव स्थित मंदिर के नजदीक आहर से लगभग 50 वर्षीय अज्ञात शव मिलने से आसपास के इलाको...
पटना (न्यूज सिटी)। जिले के गौरीचक थाना अंतर्गत खुशीहालचक गांव स्थित मंदिर के नजदीक आहर से लगभग 50 वर्षीय अज्ञात शव मिलने से आसपास के इलाको मे सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में शव शिनाख़्त को लेकर चर्चाएँ होती रही। आसपास के गांव से लोगो की भीड़ जुटने लगी। लेकिन एकत्रित लोगो ने मिले अज्ञात शव की शिनाख्त नही किया।
वाक्या स्थल पर लोगो के द्वारा मृतक को विक्षिप्त होने का कयास लगाय जा रहे थे। ग्रामीणों ने अज्ञात शव होने की सूचना पुलिस को दी। त्वरित गौरीचक पुलिस ने घटना को संज्ञान मे लेकर घटना स्थल पर पहुंची और जाँच के उपरांत अज्ञात शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने में जुटी है।
पटना से ललित नारायण सिंह की रिपोर्ट।।





