पटना सिटी। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महामारी को देखत...
पटना सिटी। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महामारी को देखते हुए श्री अग्रसेन जी की रसोई के 21 वै दिन भी भोजन का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज घर में जो लोग कोरोना के कारण होम करोटायन हो रखे उनके पास व्यवस्था नहीं है, उनके घर भी समिति द्वारा दोनों समय का भोजन 45 घरो मे दिया गया। वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश मेढतिया एवं रंजन मेढतिया द्वारा यह व्यवस्था प्रदान की गई है।
आज 1100 पैकेट पूरी सब्जी बनाकर वितरण किया गया। आज का वितरण मुरराका कंपाउंड, कंगन घाट, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, गुलजारबाग, बेलवरगंज, महात्मा गांधी सेतु, लोदी कटरा, नुन का चोराहा जैसे अनेक इलाकों में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पोद्दार, आशीष जोनी, मनोज खेतान, राजेश चौधरी, राजेश देवड़ा, सरदार देवेंद्र सिंह, पप्पू कमलिया, अनूप पोदार, सनी साह, अशोक बंका, विनोद शर्मा, प्रदीप केडिया, अजय अग्रवाल, राकेश कुमार आदि सक्रिय थे।





