पटना (न्यूज सिटी)। आज आल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन (ऐक्टू) अखिल भारतीय मांग दिवस पर पटना जिले के सम्पतचक प्रखंड अंतर्गत सरकारी संस्थानो...
पटना (न्यूज सिटी)। आज आल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन (ऐक्टू) अखिल भारतीय मांग दिवस पर पटना जिले के सम्पतचक प्रखंड अंतर्गत सरकारी संस्थानों मे कई सालों से कार्यरत अनुबंध कर्मचारी, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, रसोइया, ममता एवं आशा कार्यकर्त्ता द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गई।
इस दौरान सरकार से आंगनवाड़ी सेबिका विघालय रसोइया सहायिका ममता आशाकार्यर्त्ता को मासिक 10 हजार का कोरोना भत्ता। सभी स्कीम वर्कर्स को 10 लाख के स्वस्थ्य बीमा की गारंटी। कोरोना काल मे 50 लाख रुपये का जीवन बीमा योजना का बिना किसी शर्त के सभी स्कीम वर्कर्स पर लागू करें। कोरोना ड्यूटी के दरम्यान सभी स्कीम वर्कर्स को सुरक्षात्मक ऊपकरण देने की मांग की गई इन सभी सवाल पर गोपलपुर अब्दुल्लाहचक तारनपुर लंका कछुआरा जैबर गांव में विरोध दिवस मनाया गया है। मौके पर प्रमिला देवी, जैयमनती देवी, कमली देवी, हेमंती देवी, रीता देवी, ललिता देवी, पूनम देवी, ज्योती देवी, मीनू देवी, शिला देवी सहित अन्य भी कार्यक्रम शामिल हूए।
पटना से ललित नारायण सिंह की रिपोर्ट ।।