Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


संकट की घड़ी में घबराएं नहीं, हौसला रखें : नंदकिशोर

. सिटी स्कूल और गांधी आर्य कन्या विद्यालय में भी सामुदायिक किचन शुरू करने का आग्रह पटना सिटी। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं पटना सा...

. सिटी स्कूल और गांधी आर्य कन्या विद्यालय में भी सामुदायिक किचन शुरू करने का आग्रह

पटना सिटी। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं पटना साहिब के विधायक  नंदकिशोर यादव ने शनिवार को ज़ूम एप के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों  से क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया और लोगों से सलाह-मशविरा कर आवश्यक सुझाव दिये। 

. नंदकिशोर ने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति का लिया जायजा

         श्री यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में घबराएं नहीं, हिम्मत से काम लें। पीड़ित परिवारों को यथासंभव मदद करें। पूर्व मंत्री ने बताया कि पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र में मंगल तालाब स्थित सिटी स्कूल और मंसूरगज स्थित गांधी आर्य कन्या विद्यालय में सामुदायिक किचन शुरू करने का आग्रह प्रशासन से किया है, जहां पकाया भोजन उपलब्ध होगा।अभी गायघाट में एक सामुदायिक किचन चल रहा है। उन्होंने ने कहा कि राशनकार्डधारी गरीबों को इस महीने प्रत्येक व्यक्ति को 10 किलो राशन मुफ्त में दिया जाएगा।

. 100 से ज्यादा लोग ले रहे प्रतिदिन मेडिकल परामर्श का लाभ

    श्री यादव ने बताया नवीनतम सूचना के मताबिक बताया कि पटना साहिब में  कोरोना मरीजों के लिए कई तरह की व्यवस्था की गई है। कंगनघाट में 100 बेड का आइसोलेटेड सेंटर की व्यवस्था की गई है। जहां मरीजों के बेहतर प्रबंध किया गया है। पटना सिटी में 6 स्थानों पर कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं हो, इसके लिए भी ठोस उपाय किये जा रहे हैं। बता दें कि विभिन्न रोगों के 10 सीनियर डॉक्टरों की टीम 01 से 03 बजे के बीच कोरोना संक्रमित मरीजों को मेडिकल परामर्श दे रहे हैं। जिसका प्रतिदिन 100 से ज्यादा लोग लाभ उठा रहे हैं। ज़ूम एप के माध्यम से हुई वर्चुअल बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक प्रभाकर मिश्र, किरण शंकर, मुरारी राय, बद्रीनाथ गुप्ता, शंकर मेहता, शशिकांत शुक्ल, रूप नारायण मेहता, खालिद कमाल, अमित सिंह, नित्यानंद, मनीष कुमार, मनोज कुमार सुदामा सिन्हा, मृत्युंजय ब्लडीहयार सहित कई लोग शामिल हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now