पटना। बिहार में तेजी से बढ़ती कोरोना संक्रमण के बीच एक राहत की खबर प्रकाश में आई है। बिहार में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को 9 मई से वैक्सीनेशन ...
पटना। बिहार में तेजी से बढ़ती कोरोना संक्रमण के बीच एक राहत की खबर प्रकाश में आई है। बिहार में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को 9 मई से वैक्सीनेशन की जाएगी। इसकी घोषणा बिहार सरकार ने कर दी है। कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग, बिहार ने 3.5 लाख डोज प्राप्त किया है।
वैक्सीनेशन को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने ट्विटर पर ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि 9 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार सरकार को कोरोना वैक्सीन की करीब 3.5 लाख डोज मिल गई है।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर बताया कि 18-44 साल के लोगों को 09 मई से टीकाकरण होना शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिन्होंने पूर्व में पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग होनी चाहिए।
गौरतलब है कि देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया था कि 1 मई से पूरे देश में 18 साल से 44 साल के लोगों का कोविड-19 टीका लगाया जाएगा। हालांकि वैक्सीन की कमी के कारण मई के पहले सप्ताह में वैक्सीनेशन कार्य बिहार में शुरू नहीं हो सका। परंतु आज स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर 3.5 लाख डोज बिहार सरकार को मिलने की बात बताया है। ऐसे में राज्य सरकार ने कल से ही युवाओं को वैक्सीनेशन कराने का घोषणा कर दी है।






