Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे 08 अपराधी देशी कट्टा, बाइक व छुड़ा के साथ गिरफ्तार

पटना सिटी। आलमगंज थाना की पुलिस को मिले गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आठ अपराधियों को धर दबोचा है। मामले के पटना सिटी डीएसपी अम...


पटना सिटी।
आलमगंज थाना की पुलिस को मिले गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आठ अपराधियों को धर दबोचा है। मामले के पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने बताया कि बीते 19 मई के दोपहर में गुप्त सूचना मिली थी कि आयरन कसेरा स्थित गांधी सेतु पुल के पूरब नीचे तीन मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अपराध कर्मी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं, उक्त सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु टीम का गठन की गई। टीम में आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार, सिपाही निवास कुमार पंडित, नीतीश कुमार, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, विवेकानंद ठाकुर, सुमित कुमार सुमन, राकेश कुमार आकाश एवं राजेंद्र पासवान को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आयरन कसेरा के पास से कुल 08 अपराधकर्मी, तीन चोरी के मोटरसाइकिल, दो देसी कट्टा, दो गोली, दो चापर (छुड़ा), 16 पीस चोरी व लूट के मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया की हम लोगों का तीन ग्रुप है, जो विभिन्न सड़कों में घूम-घूम कर रात व दिन में हथियार के बल पर पैसा एवं मोबाइल की लूटपाट करते हैं। आज भी यह लोग किसी व्यापारी के साथ लूटपाट करने के इरादे से इकट्ठा हुए थे। इनके पास से बरामद मोटरसाइकिल चोरी का है और बरामद सभी 16 पीस मोबाइल लूटपाट का है। 

पत्रकार से भी लूटपाट को दिया था अंजाम :

पुलिस ने बताया कि बीते 23 अप्रैल की रात्रि में गुलजारबाग स्थित मेहंदीगंज गुमटी के समीप एक पत्रकार का मोबाइल और पैसा भी इन्हीं लोगों के द्वारा लिया गया था। उक्त घटना में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए मोबाइल और पैसे भी बरामदगी की गई है। अन्य बरामद मोटरसाइकिल एवं मोबाइल के संदर्भ में बताया गया है कि यह लोग विभिन्न थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल की लूटपाट किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कर्मी पूर्व में भी जेल जा चुका है। अन्य थाना में इनके अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के दुर्गा चरण में निवासी मुकेश प्रसाद का बेटा वरुण कुमार, शंभु कुमार का बेटा मोनू कुमार, सादिकपुर दुर्गा चरण लेन निवासी जगदीश प्रसाद का बेटा गोलू कुमार, बेलवरगंज निवासी राजू रविदास का बेटा टुनटुन कुमार उर्फ ब्लैक टाइगर, मेहदीगंज थाना क्षेत्र निवासी विकास साह का बेटा रोहित कुमार, सबलपुर निवासी जगजीवन रविदास का बेटा सोनू कुमार एवं शंकर सहनी का बेटा रोहित कुमार हैं। 

लूट की बाइक, मोबाइल व हथियार बरामद :

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद किया है, जिसका रजि• नंबर BR01BB2893 व BR01BW4801 हैं। एक स्कूटी जिसका रजि• नंबर BR01CZ0755 को भी बरामद की हैं। साथ 02 पीस देशी कट्टा, 02 पीस गोली, 02 चापर (छुड़ा), 03 पीस VIVO कंपनी का मोबाइल, 03 पीस MI कंपनी का मोबाइल, 04 पीस SAMSUNG कंपनी का मोबाइल, 01 पीस REALME कंपनी का मोबाईल, 01 पीस OPPO कंपनी का मोबाइल, 02 पीस REDMI कंपनी का मोबाइल, 01 पीस INOYO कंपनी का मोबाइल, 01 पीस SATCOMM कपंनी का मोबाइल व लूट के 3000 रुपए बरामद किया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now