Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में बड़ा हादसा, फतुहां में गोविंदपुर सम्मसपुर में वनवे पुल टूट कर दो हिस्सों में बांटा

पटना सिटी। फतुहा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सम्मसपुर में एक वनवे पुल टूट कर दो हिस्सों में बंट गया है। इस हादसे में एक ट्रक पुल के नीचे गिर ग...


पटना सिटी।
फतुहा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सम्मसपुर में एक वनवे पुल टूट कर दो हिस्सों में बंट गया है। इस हादसे में एक ट्रक पुल के नीचे गिर गया गया है। आपको बता दें कि यह पुल काफी जर्जर स्थिति में था और वनवे था। इसी दौरान एक ओवर लोडेड ट्रक सामान लेकर उस पूल से गुजर रहा था कि अचानक पुल पर जो पिच रास्ता बना हुआ है नीचे की ओर धंस गया और पुल का हिस्सा दूसरी तरफ झुक गया। अचानक हुए हादसे में ट्रक सीधे पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में ड्राइवर ओर खलासी दोनो घायल बताए जा रहे है। 

ब्रिटिश शासनकाल में बना था पुल :

स्थानीय लोगो का कहना है कि पुल ब्रिटिश जमाने का ही बना हुआ था जिसकी मरमत आज तक नही हुआ। जिसके बजह से पुल जर्जर होता चला गया और अभी आवागमन बाधित है।लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन बन्द था तो सवाल यह है कि आखिर ट्रक इस रास्ते घुसा कैसे। हालांकि घटना के बाद से स्थानीय पुलिस भीवहां पहुच चुकी है। स्थानीय लोगो की काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी है। 

बीचों - बीच धंस गया पुल :

यहां के लोगों ने बताया कि गुरुवार को हुए बारिश के कारण पुल के नीचे की जमीन भी नर्म हो गई थी। ज्योंहि ओवरलोड ट्रक पुल पर पहुंची, नीचे से पुल धंसने लगी और एक तरफ का हिस्सा टूट गया। इसके अलाव पुल के बीच का हिस्सा भी धंस गया है। वहीं कुछ लोंगों ने बताया कि पथ निर्माण विभाग सिर्फ पुल पर रोड बनाने में व्यस्त रहा, उसकी मजबूती को सुधारने को लेकर कोई प्रयास नहीं किया गया। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now