नौबतपुर (न्यूज़ सिटी)। स्थानीय प्रखंड के मोतीपुर गइओ मे खेत में लगभग दस बीघा में आग लगने से गेहूँ के फसल जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसा...
नौबतपुर (न्यूज़ सिटी)। स्थानीय प्रखंड के मोतीपुर गइओ मे खेत में लगभग दस बीघा में आग लगने से गेहूँ के फसल जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार मोतीपुर गांव में बिजेंद्र शर्मा लरीनकान्त कुमार, रामकुमार सिंह समेत आधा दर्जन किसानो के फसल नष्ट हुए है। किसानो ने आग लगने की सूचना नौबतपुर थाना प्रभारी दीपक को दिया। जिसके बाद दमकल गाड़ी पहुँच कर ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नही लग पाया। पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा हैं




