Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कोरोना संक्रमण को लेकर मारवाड़ी सेवा समिति हुई अलर्ट, फिर से चालू किया ऑक्सिजन बैंक सेवा

पटना सिटी। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है, इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति, पटना सिटी द्वारा कोरोना से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए समित...


पटना सिटी।
मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है, इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति, पटना सिटी द्वारा कोरोना से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए समिति द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, मारवाड़ी हाई स्कूल के पास ऑक्सीजन बैंक सेवा पुनः प्रारंभ की गई। 

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से पटना में युवा वर्ग चपेट में आ रहे हैं, इसी मामले को देखते हुए समिति द्वारा 30 ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से पटना वासियों की सेवा फिर से जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। अभी प्रत्येक दिन 7 से 10 सिलेंडर लोगों द्वारा लिया जा रहा है। इस कार्य को सफल बनाने में सुभाष पोद्दार, राजकुमार गोयनका, राहुल अग्रवाल, अमित झुनझुनवाला, बिट्टू खेतान, सनी शाह, अमित बगड़िया, विकास जालान आदि सक्रिय है। साथ ही समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने ऑक्सीजन बैंक से ऑक्सीजन लेने के लिए संपर्क सूत्र 9334206111 पर संपर्क करने की बात कहा है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now