Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


व्यवसाई का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला, परिजन ने पड़ोसी पर लगाया हत्या करने का आरोप

पूर्णिया। जिला के धमदाहा अनुमंडल अंतर्गत रूपौली थाना के गिद्धा गांव में आज एक व्यवसाई केशव जयसवाल का शव घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिल...


पूर्णिया।
जिला के धमदाहा अनुमंडल अंतर्गत रूपौली थाना के गिद्धा गांव में आज एक व्यवसाई केशव जयसवाल का शव घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. जहां मृतक का हाथ और पैर भी बंधा हुआ था. मृतक की पत्नी ने पड़ोसी पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है. धमदाहा के एसडीपीओ रमेश कुमार ने कहा कि चार लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 


परिजनों की माने तो केशव जयसवाल की पत्नी कल कटिहार गई हुई थी. आज जब वह अपने घर लौटी तो देखा कि घर बंद था. जब उसने घर खोला तो अंदर में उनका पति फांसी के फंदे से लटका हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही रुपौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वही शव को पूर्णिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की पत्नी और परिजनों का इस घटना से रो रो कर बुरा हाल है.

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now