पटना (न्यूज़ सिटी)। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय, गर्दनीबाग में भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर जी की 130 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स...
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री जी ने अंबेडकर जी के द्वारा श्रमिको के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे भारत के संविधान के एक प्रमुख वास्तुकार थे। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और मजदूरों के अधिकारों की भी वकालत की है। साथ ही प्रद्श महामंत्री जी ने भी अंबेडकर जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भारतीय संविधान में उनके बहुमूल्य योगदानों को याद करते हुए कहा कि बाबा साहेब सविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में जाने जाते हैं। विनोद कुमार सिंह जी ने भी इस अवसर पर बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि उनकी पहचान एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में होती है। अन्य वक्ताओं ने भी उनको नमन करते हुए कहा कि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू, मध्यप्रदेश में हुआ था। भारतीय संविधान एवं समाज में उनके योगदानों को देखते हुए हर साल उनके जन्म दिन को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है।




