पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। राष्ट्रीय जनता दल (शिल्प कला प्रकोष्ठ) के बैनर तले भारतीय संविधान के निर्माता ,सह कानून मंत्री बाबा साहव डा,भीम राव...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। राष्ट्रीय जनता दल (शिल्प कला प्रकोष्ठ) के बैनर तले भारतीय संविधान के निर्माता ,सह कानून मंत्री बाबा साहव डा,भीम राव अम्वेदकर की 130 वी जयंती अम्वेदकर चौक,गाय घाट गोलम्वर,डंका ईमली पटना साहिव मे मनाई गई,जिसकी अध्यक्षता पूर्व पार्षद प्रदीप मेहता तथा संचालक शिल्प कला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पंडित ने किया।
अध्यक्षता करते हुए प्रदीप मेहता ने कहा कि बाबा साहव के बिचारो का बर्तमान परिस्थिति मे और अधिक प्रसंसिता बढ गई है,जी कि मनुवादी व्यवस्थता ने बाबा साहव के संविधान को तोङने एवं छेङछाङ करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
संचालन करते हुए उमेश पंडित ने कहा कि राजद के कार्यकर्ता संविधान के साथ हो रहे छेङछाङ को कदापि बर्दास्त नही करेगा,संविधान के रक्षा हेतु अगर कुर्वानी भी देना पङे तो राजद कार्यकर्ता तत्पर रहेगा ।
कार्यक्रम संयोजक श्रवण कुमार मेहता ने कहा कि बाबासाहव के बिचारो के कारण ही लोग आज सर उठा कर चल रहे है,अतः इसे ज्यादा से ज्यादा लोगो मे प्रसारित करने की जरूरत है।
कार्यक्रम मे राजद नेता बललाम चौधरी,मो,जावेद,शिव मेहता,पंकज रजक,शकुन्तला प्रजापति,डा,अनवरईमाम,अजित कुशवाहा,नैयर कमाल,करण यादव,अधिवक्ता राम प्रित राम,गोपाल प्रसाद,अशोक पाल,अविनाष सिन्हा,मौजे लाल पासवान,रंजित गुप्ता,शतिस कुमार,नगीना प्रसाद सहित सैकङो लोग उपस्थित थे ।





