Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कोरोना मरीजों की सेवा स्वार्थ में बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ने दी ऑक्सीजन सिलेंडर

पटना सिटी। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। इस वैश्विक कोरोना महामारी को लेकर केंद्र व राज्य सरकार भी अलर्ट है। वहीं दूसरी ओर ...


पटना सिटी।
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। इस वैश्विक कोरोना महामारी को लेकर केंद्र व राज्य सरकार भी अलर्ट है। वहीं दूसरी ओर मारवाड़ी सेवा समिति भी इस वैश्विक महामारी में भी आमजनों की सेवा करने के लिए देवदूत बनकर आयी है। यही कारण है कि समिति द्वारा विगत वर्ष से अबतक कोरोना मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर ऑक्सिजन बैंक की शुरुआत की है। इसी उपलक्ष्य में वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय हीरालाल जी साह श्री बिहारी जी मिल्स की स्मृति में बिहार चेंबर ओफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्री ओ पी साह जी द्वारा समिति को 5 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान की गई।

समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना काल में भी 5 सिलेंडर दिया गया था। समिति परिवार की ओर से अभी प्रत्येक दिन इस महामारी में 15 से 20 सिलेंडर प्रत्येक दिन दिया जा रहा है इस कार्य को कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पोद्दार राहुल अग्रवाल राजु सुलतानियाँ बखूबी निभा रहे हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now