पटना सिटी। बुधवार को खाजेकलाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार की मशहूर में मच्छरहट्टा के मनिहारी मंडी में पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष मास्क चेकिं...
पटना सिटी। बुधवार को खाजेकलाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार की मशहूर में मच्छरहट्टा के मनिहारी मंडी में पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान बिना मास्क वालों से प्रशासन ने ₹50 का चालान काटा। वही प्रशासन को देखते ही पूरे मच्छरहट्टा मंडी में हड़कंप मच गया। साथ ही जो लोग मंडी और सड़कों पर बिना मास्क के चल रहे थे, वे भी आनन-फानन में अपने नाक और मुहं को तौलिया व रुमाल जो भी मिला उसका इस्तेमाल कर अपना चेहरा ढकना शुरू कर दिया। मौके पर प्रशासन ने सख्त शब्दों में हिदायत देते हुए कहा कि, जो भी दुकानदार बिना मास्क के पकड़ा जाएगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




