Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कोरोना संक्रमण को देखते हुए पटना सिटी में 03 मई से सोना- चांदी की दुकानें रहेंगी बंद : शशि शेखर

पटना सिटी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण व उससे बचाव हेतु स्वर्ण व्यवसाई संघ, पटना सिटी के अध्यक्ष शशि शेखर रस्तोगी ने पटना सिटी के सभी सोने-चांदी...


पटना सिटी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण व उससे बचाव हेतु स्वर्ण व्यवसाई संघ, पटना सिटी के अध्यक्ष शशि शेखर रस्तोगी ने पटना सिटी के सभी सोने-चांदी व आभूषण प्रतिष्ठान  आगामी 03 मई 2021 से अगले आदेश तक बंद करने की अपील किया है।  
स्वर्ण व्यवसाई संघ, पटना सिटी के अध्यक्ष शशि शेखर रस्तोगी ने बताया कि जिस तरह से कोरोना वायरस की दूसरी लहर लोगों पर कहर बरपा रही है। ऐसी स्थिति में हम सभी सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए  गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य है। साथ ही कहा कि कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा कम समय निर्धारित किए गए है, ऐसे में संक्रमण तेजी से पाँव पसारता जा रहा है। तो सरकार को आम जनता की जीवन रक्षक के लिए कड़ाई से नियम पालन कराने का आग्रह करता हूँ। 

गौरतलब है कि शशि शेखर रस्तोगी पटना सिटी स्वर्ण व्यवसाई संघ के अध्यक्ष, बिहार प्रदेश के CAIT संरक्षक और डायरेक्टर बिहार प्रदेश AIGJf panelist अखिल भारतीय संयुक्त सर्राफा संघ है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now