पटना (न्यूजसिटी) बीते बुधवार रात्रि लगभग 9 बजे कोरोना इलाज के दौरान पुनपुन प्रखंड संसाधन केंद्र मे कार्यरत आदेशपाल महाराणा कुमार सिंह का अ...

पटना (न्यूजसिटी) बीते बुधवार रात्रि लगभग 9 बजे कोरोना इलाज के दौरान पुनपुन प्रखंड संसाधन केंद्र मे कार्यरत आदेशपाल महाराणा कुमार सिंह का असामयिक नालंदा मेडिकल कॉलेज पटना में देहांत हो गया है।वे बीआरसी प्रखंड पुनपुन मे लगभग 15 साल से आदेशपाल के पद पर कार्यरत थे। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षा संघ प्रखंड इकाई पुनपुन, पटना के मीडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार ने बताया कि पंचायत पैमार के अलाबलपुर निवासी लगभग 45 वर्षीय महाराणा कुमार सिंह बहुत ही कार्यकुशल एवं सरल स्वभाव वाले ब्यक्ति थे यह ह्र्दय विदारक दुख घटना सुनकर पूर्णत: मन व्यथित हो गया जो अपूरणीय क्षति है ये हमलोगो को हमेशा याद आते रहेंगे ईश्वर से करवध प्रार्थना है कि आत्म जन को शान्ति मिले एवं परिवारजनों को दुख सहन की शक्ति प्रदान करें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद शर्मा आदित्य कुमार दिवाकर अनिल कुमार संतोष कुमार बीआरपी अबधेश कुमार भारती पंकज प्रकाश राजीव कुमार जितेंद्र कुमार,रंजीत कुमार ,श्याम बाबू यादव एवं अन्य लोगो ने दुखद घटना को सुनकर दुख व्यक्त किया ।