Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मंत्री मुकेश सहनी पटना के अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों की सेवा में जुटे, खिला रहे मछली - चावल

पटना। बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पटना सिटी के अगमकुआं स्थित ...


पटना।
बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) , पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) , आइजीआइएमएस (IGIMS) , एम्स पटना (AIIMS, PATNA) सहित दूसरे सरकारी अस्पतालों में इलाजरत कोरोना संक्रमितों व उनके परिजनों को मछली - चावल के साथ शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया हैं। हालांकि भोजन वितरण सुबह शाम दोनों पहर की जाएगी। इसकी शुरुआत बुधवार से कर दी गयी हैं। 


बता दें कि बुधवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) एवं पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती सैकड़ो कोरोना मरीजों और उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध करवाया। उन्होंने ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को प्रोटीन युक्त भोजन की जरूरत है, इसलिए उन्हें सादा खाना के साथ मछली - चावल उपलब्ध करवाया जा रहा है।


मंत्री मुकेश सहनी में बताया कि पार्टी की ओर से कोरोना मरीजो के लिए टॉल फ्री नंबर जारी की जाएगी ताकि उन्हें ऑन डिमांड सुबह शाम खाना उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खाना हमारे सरकारी आवास पर बनाया जा रहा है। पार्टी से जुड़े सभी अधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों में भोजन वितरण कराया जा रहा है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now