पटना। नौबतपुर पुलिस ने सोमवार की सुबह शेखपुरा गांव के पास शेखपुरा बसंध से एक लावारिस हालत में अज्ञात शव को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार म...
पटना। नौबतपुर पुलिस ने सोमवार की सुबह शेखपुरा गांव के पास शेखपुरा बसंध से एक लावारिस हालत में अज्ञात शव को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। मामले में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है साथ ही शव शिनाख्त की जा रही है।पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट।।