Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर न रुककर पूर्वी केबिन के पास जाकर रुकने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मचा ।

पटना सिटी। पॉयलट की भूल से मंगलवार की सुबह पटना साहिब स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस डाउन लाइन में अपने निर्धारित स्थान प्लेटफार्म  पर न रुककर...



पटना सिटी। पॉयलट की भूल से मंगलवार की सुबह पटना साहिब स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस डाउन लाइन में अपने निर्धारित स्थान प्लेटफार्म  पर न रुककर पूर्वी केबिन के पास जाकर रुकी। जिससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि बाद में पॉयलट ने ट्रेन को वापस प्लेटफार्म पर सही स्थान पर लायी। सूचना मिलने पर रेल महाप्रबंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी पटना साहिब स्टेशन पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना को गम्भीरता से लेते हुए रेल महाप्रबंधक ने चालक को बदलकर दूसरे चालक द्वारा ट्रेन को उसके गन्तव्य स्टेशन के लिए रवाना किया। जिस कारण डाउन लाइन पर एक घण्टे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार ट्रेन ठीक सुबह सात बजे पटना साहिब स्टेशन पहुंच चुकी थी। रेल महाप्रबंधक ने चालक की  मनोदशा की जांच व अन्य पैथोलॉजीकल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही गुलजारबाग स्टेशन कर्मियों से भी जीएम ने पूछताछ की।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now