पूर्णिया : होली पर्व को लेकर गुरुवार को मीरगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत की गई । जिसमें...
पूर्णिया : होली पर्व को लेकर गुरुवार को मीरगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत की गई । जिसमें होली पर्व को लेकर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण रूप से होली मनाने की अपील किया गया । शांति समिति में उपस्थित धमदाहा बीडीओ विजय चंद्रा ने कोरोना महामारी को लेकर गाइडलाइंस को बताते हुए कहा कि आगामी होली को लेकर दूसरे राज्य से आने वाले मजदूर या रिश्तेदार को स्थानीय प्रशासन या स्वस्थ्यकर्मी को बताकर कोरोना का जांच करा लेना है । वहीं होली से पूर्व होलिका दहन को लेकर शांतिपूर्ण रूप से होलिका दहन करना है वहीं होली के दिन शांतिपूर्ण माहौल को बनाए रखते हुए होली का पर्व मनाए । शांतिसमिति में मौजूद सभी जनप्रतिनिधि को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के दिन सार्वजनिक स्थलों पर विशेष भीड़ नहीं लगाना है, ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित तरीके से रंगों का पर्व होली मनाना है । इस मौके पर पूर्व मुखिया नवल किशोर यादव, पूनम मुखिया, कुमार वीरव्रत, गौतम कुमार, नागेश्वर ऋषि, सुबोध शर्मा,गंगा साह, मोहम्मद जब्बार, अमृतेश राय पैक्स अध्यक्ष राज घाट गरेल आदि मौजूद थे ।




