Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


छोटी बाजार स्थित चरखा स्कूल के समीप शॉर्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई ख़ाक।

 पटनासिटी(न्यूज़ सिटी)। के खाजेकलां थाना अंतर्गत छोटी बाजार स्थित चरखा स्कूल के समीप एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वही आग लगने से स्...

पटनासिटी के छोटी बाजार स्थित चरखा स्कूल के समीप शॉर्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई ख़ाक।
 पटनासिटी(न्यूज़ सिटी)। के खाजेकलां थाना अंतर्गत छोटी बाजार स्थित चरखा स्कूल के समीप एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वही आग लगने से स्थानीय लोगो मे हड़कंप मच गया। जहां स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की एक यूनिट कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जहां पीड़ित व्यक्ति अमित कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण पहले कूलर में आग लगी वही देखते देखते आग पूरे कमरे में लग गई। जिससे घर मे रखा कूलर, पलंग समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। वही इस आगलगी में लाखों रुपये की नुकसान का आकलन बताया जा रहा है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now