पटना सिटी। अगमकुंआ थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड के एल आई जी कॉलोनी में अपार्टमेंट का बालकोनी गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी...
पटना सिटी। अगमकुंआ थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड के एल आई जी कॉलोनी में अपार्टमेंट का बालकोनी गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार अगमकुंआ थाना से महज दो सौ मीटर दूर एक एलआईजी अपार्टमेंट का तीन तल्ला के बालकोनी में एक महिला खड़ी थी कि अचानक बालकोनी अचानक महिला सहित जमीन पर आ गिरा बालकोनी गिरते हि अफरा-तफरी तफरी का माहौल हो गया। लोग बिल्डिंग से निकलकर भागने लगे और बालकोनी के साथ गिरी महिला का गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां महिला का पैर हाथ सर में चोट बताया जा रहा है। जिस बिल्डिंग का बालकोनी गिरा है उस बिल्डिंग का ठीक से कार्य पूरा भी नहीं हुआ था। कि लोगे अतिक्रमण कर रहने लगे। और कहीं ना कहीं सही मरम्मत नहीं होने के कारण बिल्डिंग का बालकोनी गिर गया है। इस घटना में अगम कुआं थाना प्रभारी घटना की सूचना से इनकार किया है वही लोग अतिक्रमण कर रह रहे लोग इस घटना के मामला को दबाकर रख लिया है क्योंकि प्रशासन के कान में जाते हैं सरकार की ओर से अपार्टमेंट को खाली करवाने का आदेश आ सकता है। इसके घटना की जानकारी अगम कुआं पुलिस को नहीं दी गई है।