पटना सिटी । बैरिया के समीप न्यू आईएसबीटी विस्तार के लिए प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण के विरुद्ध प्रभावित निवासियों द्वारा धरना दिया। जिसमें प...
पटना सिटी । बैरिया के समीप न्यू आईएसबीटी विस्तार के लिए प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण के विरुद्ध प्रभावित निवासियों द्वारा धरना दिया। जिसमें पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 56 के बलराम मंडल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा धरना में संबोधित किया और अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस धरना की अध्यक्षता संतोष कुमार सिंह एवं संचालक राजेश कुमार ने किया स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव से इस संबंध में लिखित सूचना स्थनीय लोगो द्वारा दिया गया।नंदकिशोर यादव ने आश्वासन दिया है कि जमीन अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को निरस्त करने का भरोसा दिया है। सरकार द्वारा बस स्टैंड के लिए दूसरी बार भूमि अधिग्रहण को बजट से करीब ढाई सौ मकान एवं लगभग 25 एकड़ जमीन है जिससे हजारों परिवार बेघर हो जाएंगे लगभग पांच हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। किसी भी कीमत पर दोबारा बस स्टैंड के लिए भूमि व मकान सभी पहाड़ी बासी अधिग्रहण नही होने देने की बात कहा है।




