Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कृषि बाहुल्य ग्राम पंचायत को विघटित कर नगर परिषद गठन का विरोध पंचायत राज बचाओं संघर्ष समिति ने किया ।

पटना (न्यूज़ सिटी) कृषि बाहुल्य ग्राम पंचायत को विघटित कर नगर परिषद गठन का विरोध पंचायत राज बचाओं संघर्ष समिति ने किया पटना जिला के प्र...

पटना (न्यूज़ सिटी) कृषि बाहुल्य ग्राम पंचायत को विघटित कर नगर परिषद गठन का विरोध पंचायत राज बचाओं संघर्ष समिति ने किया पटना जिला के प्रखंड मुख्यालय सम्पतचक परिसर मे एकदिवसीय धरना पंचायत राज बचाओं संघर्ष समिति के बैनर तले हुए बिहार सरकार द्वारा बैरिया कर्णपुरा सोना गोपालपुर कनौजी कछुआरा व भेलवाड़ा दरियापुर चारों ग्राम पंचायतों को विघटित कर नगर परिषद सम्पतचक के रुप मे अधिसूचित किय जाने की बातें कही गयी बैरिया कर्णपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया राकेश कुमार ने कहा कि वर्णित पंचायतों मे कृषि प्रधानता एवं भौगोलिक दृष्टिकोण से पंचायती राज व्यवस्था को यथावत रखना न्यायोचित होगा क्योकि चारों पंचायतों से वर्त्तमान समय मे धान की खरीद पैक्स के मध्यम से लगभग 5000 एकड़ मे धान की क्रय की गई है जिससे स्पष्ट होता है कि 70 से 80 प्रतिशत क्षेत्रफल मे खेती की जा रही है पंचायतों के विघटन से किसान सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्यों पर उत्पाद बेचने से वंचित होंगे जिससे किसानों के समक्ष गंम्भीर समस्या होगी उन्होने कहा कि चारों पंचायतों मे लगभग 11हजार निबंधित जाव कार्ड धारी मजदूर है नगर परिषद गठन से रुबन मिशन के तहत विकास हेतु 30 करोड़ की आवंटित राशि से वंचित होना पड़ सकता है इस मौके पर धरना की अध्यक्षता भेलवाड़ा दरियापुर पूर्व मुखिया प्रेम कुमार पासवान एवं संचालन धीरज कुमार चौहान द्वारा की गई भारतीय किसान महासभा सचिव उमेश सिह समाजसेवी देव कुमार सिह अन्य सैकड़ो की संख्या लोग मौजूद रहे कोरोना निर्देश का पालन प्रसाशन की उपस्थिति में भी नही की गयी प्रसाशन मूकदर्शक बनी रही ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now