Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, एक जख्मी

पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के कर्मलीचक के पास फोरलेन पर कंटेनर ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गयी। बाइक पर बैठा दूसरा जख्मी हो ग...


पटना सिटी।
बाईपास थाना क्षेत्र के कर्मलीचक के पास फोरलेन पर कंटेनर ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गयी। बाइक पर बैठा दूसरा जख्मी हो गया। घटना रविवार की देर रात की है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि घटना में बाइक चला रहे 24 वर्षीय धीरेंद्र कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि बाइक पर बैठा भाई रंजीत कुमार जख्मी हो गया यातायात थानाध्यक्ष कुमार वीरेंद्र ने बताया कि हादसे में कोरियर बॉय का काम करने वाला झारखंड के चतरा जिला के हंटरगंज थाना अमीन गांव निवासी नंदू दास के पुत्र धीरेंद्र कुमार की मौत हो गयी। भाई जख्मी है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने जख्मी दोनों भाई को उपचार के लिए अस्पताल में लाया था। जहां धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना की अंजाम देने वाले कंटेनर ट्रक को जप्त कर ट्रक चालक शिवजी राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now