पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएमसीएच की नर्सिंग स्कूल की छात्रा से मोबाइल झपटने व लौटाने के एवज में ₹3000 मांगने के आरोप में चौक ...
पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएमसीएच की नर्सिंग स्कूल की छात्रा से मोबाइल झपटने व लौटाने के एवज में ₹3000 मांगने के आरोप में चौक थाना की पुलिस ने तीन नाबालिक झपटामार को गिरफ्तार किया है। मामले में थानाध्यक्ष गौरी शंकर गुप्ता ने बताया कि मोबाइल लौटाने के एवज में ₹3000 की मांग करते हुए चौक शिकारपुर बुलाया था। जहां पर पीड़ित छात्रा द्वारा पैसा नहीं देने पर दूसरा मोबाइल भी छीन लिया था। जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करटे हुए तीन नाबालिग झपटामार को गिरफ्तार कर सुधार गृह भेज दिया है।




