Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


*संदीप कुमार पांडेय बने बिहार आपूर्ति सेवा संघ के अध्यक्ष और महामंत्री बने मुक्ति कुमार लश्कर

  पटना । बिहार आपूर्ति सेवा संघ के अध्यक्ष के रूप संदीप कुमार पांडेय निर्वाचित हुए हैं। रोहतास के डेहरी निवासी संदीप शनिवार को हुए संघ के च...

 पटना । बिहार आपूर्ति सेवा संघ के अध्यक्ष के रूप संदीप कुमार पांडेय निर्वाचित हुए हैं। रोहतास के डेहरी निवासी संदीप शनिवार को हुए संघ के चुनाव में अध्यक्ष चुने गए हैं। अध्यक्ष बनने के बाद संदीप पांडेय ने कहा कि संघ के सदस्यों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसे मैं उसका निर्वहन करने का पूरा प्रयास करूंगा। आगे उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद बहुत जिम्मेदारी का पद है। प्रदेश की जनता विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोग जो अनाज के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले राशन पर ही निर्भर रहते हैं। इसलिए यह बहुत जिम्मेदारी का पद है। मैं अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझता हूँ और इसे पूर्ण करूंगा। महामंत्री पद के लिए मुक्ति कुमार लश्कर निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि संघ में महामंत्री का पद बहुत महत्वपूर्ण है। यह मेरे लिए गौरव की बात है। मैं महामंत्री पद पर रहते हुए संघ के साथ-साथ आम जनता के हितों की रक्षा के लिए करूंगा। मुक्ति कुमार लश्कर सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर से आते हैं। डॉ मुकेश कुमार, अजितेंद्र किशोर, निरंजन कुमार, संगीता कुमारी उपाध्यक्ष चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह निर्वाचित हुए। तो वहीं संयुक्त मंत्री पद के लिए प्रदीप कुमार झा, अमित कुमार चौधरी, समदर्शी पासवान, कमालुद्दीन और नेहा छवि निर्वाचित हुए हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now