पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के केदारनाथ घाट के समीप गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो हुआ। युवक का पहचान नहीं हो सका है। थानाध्यक...
पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के केदारनाथ घाट के समीप गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो हुआ। युवक का पहचान नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि डूबे युवक की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्नान करने के दौरान एक युवक गंगा नदी में डूब गया। गोताखोर व मछुआरो की मदद से डूबे युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले में पहचान के लिए छानबीन कर रही है।




