पटना सिटी। रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा रो स्व नवनीत बल्लभ जी के स्मृति में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु शिविर में चयनित सभी मरीजों क...
पटना सिटी। रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा रो स्व नवनीत बल्लभ जी के स्मृति में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु शिविर में चयनित सभी मरीजों का सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन पटना सिटी स्थित स्थानीय आर• पी• गोलवाड़ा हॉस्पिटल सिटी चौक में रो• डॉ• अभिषेक गोलवाड़ा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो• सुधीर प्रभात ने बताया कि इस बार मरीजों की संख्या 57 ही रही तथा जरूरत के अनुसार सभी मरीजों को मुफ्त में चश्मा दिया जाएगा। कल सुबह सभी मरीजों को चस्मा देकर विदा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सचिव रो• राजीव कुमार, चेयरमैन रो• विजय कुमार यादव, को चेयरमैन रो• देवराज बल्लभ, रो• बी• एन• कपूर, रो• संजय सिन्हा, असिस्टेंट गवर्नर इलेक्ट रो• विनय कुमार लांबा, रो• संजीव यादव, रो• विनय कृष्ण प्रसाद, रो• राजेश दीवान, रो• ओ• पी• जायसवाल, रो• सरज कपूर, रो• सचिन कुमार, रो• राम कुमार आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।




