पटना सिटी। राजधानी पटना के अगमकुआं स्थित एनएमसीएच के कोरोना नोडल सेंटर में गुरुवार को एक इलाजरत मरीज की मौत हो गई। वहीं न तो किसी ने संक्रमि...
पटना सिटी। राजधानी पटना के अगमकुआं स्थित एनएमसीएच के कोरोना नोडल सेंटर में गुरुवार को एक इलाजरत मरीज की मौत हो गई। वहीं न तो किसी ने संक्रमित मरीज की भर्ती की गई और ना ही किसी को डिस्चार्ज किया गया। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि पटना के फतेहपुर निवासी 78 वर्षीय परमानंद सिंह की मौत हो गयी। उसे 13 जनवरी को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। इस तरह अस्पताल में कोरोना से मरने वालों की संख्या 209 पहुंच गई है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसमें दो मरीज आईसीयू में भर्ती है। जबकि एक मरीज जनरल वार्ड में ऑक्सीजन पर है। फिलहाल एक सौ बेड वाले कोविड-19 अस्पताल में 97 बेड खाली है।




