Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


ITBP जवानों का NDRF मुख्यालय में 19 सप्ताह तक चलने वाला आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू

पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के बिहटा स्थित 9वीं बटालियन एनडीआरएफ मुख्‍यालय परिसर में एनडीआरएफ के 14 वीं बटालियन के नवआग्‍न्तुक सदस्यों क...


पटना (न्यूज सिटी)।
राजधानी पटना के बिहटा स्थित 9वीं बटालियन एनडीआरएफ मुख्‍यालय परिसर में एनडीआरएफ के 14 वीं बटालियन के नवआग्‍न्तुक सदस्यों का आपदा प्रबंधन पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु की गई। 


एनडीआरएफ के 9वीं बटालियन के कमांडेंट विजय सिन्हा ने बताया कि यह प्रशिक्षण गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं बल मुख्यालय एनडीआरएफ, नई दिल्ली के निर्देशानुसार पर दी जा रही है, जो अगले 19 सप्ताह तक चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में विभिन्न तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसमे इन्‍हे जीवन रक्षक तकनिक, बाढ-बचाव तकनिक, ध्‍वस्‍त ढॉचा खोज एवं बचाव (सी एस एस आर), प्रथम चिकित्‍सा उपचारक (एम एफ आर), सी बी आर एन, रोप रेस्क्यू, स्विमिंग तथा विभिन्न आपदाओं से निपटने की ट्रेंनिंग दी जाएगी। विदित है कि अभी तक एनडीआरएफ की बारह बटालियन देश के विभिन्न हिस्सों में आपदा प्रबंधन पर काम कर रही है। इसके अलावा देश में आपदा की भयावह स्थितियों को देखते हुए इन नई बटालियन को स्थापित किया जा रहा है। 


कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि इस प्रशिक्षण से एनडीआरएफ की कार्य क्षमता और बढ़ेगी तथा अब एनडीआरएफ की टीम की संख्या बढ़ने पर किसी भी आपदा में एक रेस्पांडर के तौर पर पीड़ितों को हर संभव मदद करने में और ज्यादा सहायक होंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को लेक्चर डेमोंस्ट्रेशन तथा अभ्यास के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही प्रशिक्षुओ को भविष्‍य में एनडीआरएफ की बढती हुई महत्ता एवं जिम्‍मेदारियो को देखते हुए सभी को अच्‍छी तरह से प्रशिक्षण में भाग लेने को प्रेरित किया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now