Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सीएम नीतीश ने NMCH अस्पताल परिसर में बने स्टेट वैक्सीन स्टोर सेंटर का किया औचक निरीक्षण

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना सिटी का दौरा कर अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना सिटी का दौरा कर अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एनएमसीएच अस्पताल परिसर में बने स्टेट वैक्सीन स्टोर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में बने स्टेट वैक्सीनेशन स्टोर सेंटर का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारी और चिकित्सा पदाधिकारियों से पूछताछ कर जायजा भी लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के रखरखाव को लेकर के अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। 

निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि कोविड-19 का पहला राउंड पूरा हो चुका है जल्द ही दूसरे राउंड भी पूरा की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबह के हर एक व्यक्ति को टीकाकरण किया जाना है इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाने वाले कोरोनावायरस इन को यहां स्टोर किया जाएगा। और यहीं से सुबह के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में वैक्सीन भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे स्वास्थ सचिव प्रत्यय अमृत सहित स्वास्थ्य विभाग के कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे।



ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now