Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


एटीएम से अवैध तरीके से निकाला गया हजारों रुपए

पटना सिटी (न्यूज सिटी)।  आए दिन अवैध तरीके से रुपए निकासी का मामला बढ़ता ही जा रहा है। वही प्रशासन किसी भी अवैध निकासी करने वाले को गिरफ्तार...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। 
आए दिन अवैध तरीके से रुपए निकासी का मामला बढ़ता ही जा रहा है। वही प्रशासन किसी भी अवैध निकासी करने वाले को गिरफ्तार नहीं कर पा रहा है। मामला पटना सिटी के आलमगंज, बहादुरपुर व अगमकुंआ थाना क्षेत्र का है, जहाँ साइबर अपराधियों द्वारा तीन बैंक खातों से लगभग डेढ़ लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार के दिन बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के रहने वाले पवन कुमार अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट से रुपए निकालने के लिए एटीएम मशीन पर गए थे। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान पवन को पता चला की अकाउंट में मात्र दस रुपया है। पवन कुमार अकाउंट स्टेटमेंट चेक करने के लिए बाजार समिति स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक में जाकर पूछताछ किया तो बैंक के कर्मचारी ने बताया कि पिछले माह 29 दिसंबर को पटना हड़ताली मोड़ के पास से एसबीआई के एटीएम से चौबीस हजार तीन सौ रुपया का निकासी किया गया है। पवन कुमार ने कहा कि मेरे अकाउंट का एटीएम हमारे पास है और मैंने इस दिन किसी तरह का निकासी नहीं किया हूं, तो फिर मेरा रुपया कैसे निकाला गया। पवन कुमार का कहना था कि मेरे अकाउंट में 24 हजार तीन सौ दस रूपया था और जब मैं निकालने गया था मात्र दस रूपया बैलेंस दिखा रहा था। इस मामले में पवन कुमार ने बहादुरपुर थाना में अवैध निकासी का मामला दर्ज करवाया है। 

वही आलमगंज थाना क्षेत्र के शाहनवाज़ रिजवी के खाते से 50 हज़ार व अगमकुंआ थाना क्षेत्र के कुमारी अर्चना सिंह के खाते से दो बार में 80 हज़ार रुपए की फर्जी निकासी कर ली गई हैं। फिलहाल पुलिस तीनों मामले में गहनतापूर्वक जांच कर रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now