Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आरसीपी सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उल्लास

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) जनता दल यूनाइटेड के समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद परवेज अनवर के घर एक बैठक हुई। जिसमें युवा नेता...

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) जनता दल यूनाइटेड के समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद परवेज अनवर के घर एक बैठक हुई। जिसमें युवा नेताओं ने भाग लिया बैठक में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव साकेत कुमार पांडे, राम प्रमोद सिंह, रितेश कुमार, नागा बाबा एवं अन्य शामिल हुए। बैठक में गहन चर्चा करते हुए श्री अनवर ने कहा की आरसीपी सिंह जी को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसके क्या मायने एवं पार्टी का भविष्य एवं कार्यकर्ताओं का इसमें क्या हित है? समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद परवेज अनवर ने कहा कि आरसीपी सर एक प्रशासनिक पदाधिकारी है और माननीय मुख्यमंत्री जी का इन्हें जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना एक सराहनीय कदम एवं बुद्धिमता से लिया गया निर्णय है। पार्टी श्री सिंह के मार्गदर्शन में काफी मजबूत होगी एवं युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत होगा। 

श्री अनवर ने आगे फरमाया की आरसीपी सर के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कमान संभालने से कार्यकर्ताओं में एक जोश एवं उल्लास का माहौल है और कार्यकर्ता इनके संरक्षण में पार्टी के लिए कार्य कर अपना भविष्य भी सवार सकेंगे। क्योंकि कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जेडीयू की सरकार बनेगी एवं दूसरे राज्यों में सरकार के गठन में महत्वपूर्ण सहयोगी की भूमिका निभाएगी।

पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्री साकेत कुमार पांडे जी ने कहा आरसीपी सर एक कुशल प्रशासक रहे हैं और हमें उम्मीद है उनकी कार्यकुशलता का लाभ पार्टी को पहले ही मिलता रहा हैऔर अब अध्यक्ष बनने पर इस कार्य को एवं पार्टी को पूर्ण मिलेगा एवं पार्टी सफलता के नए आस्था आयाम स्थापित करेगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now