Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कुलपति के आश्वासन के बाद बीएड परीक्षार्थियों ने की आंदोलन स्थगित, 5 दिसंबर को करेंगे वार्ता

पटना (न्यूज सिटी)। राज्यपाल के आदेश के बावजूद बीएड की परीक्षा से नहीं लिए जाने से आंदोलित एवं कुलपति द्वारा वार्ता नहीं किए से आक्रोशित छात...


पटना (न्यूज सिटी)। राज्यपाल के आदेश के बावजूद बीएड की परीक्षा से नहीं लिए जाने से आंदोलित एवं कुलपति द्वारा वार्ता नहीं किए से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय गेट पर आज पुनः रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के बैनर तले प्रदर्शन को पहुंचे छात्र-छात्राएं एक बजे यूनिवर्सिटी गेट पहुँचे। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने गेट पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। छात्रों के उग्र प्रदर्शन की जानकारी पाकर पत्रकार नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं कंकड़बाग थाने की पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।






https://youtu.be/7LQEhnTeD4c




पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू के. के. सिंह एवं प्रॉक्टर मनोज कुमार भी वार्ता के यूनिवर्सिटी गेट पर पहुँचे। बातचीत के दरम्यान अधिकारियों ने बताया कि 5 दिसंबर को कुलपति आंदोलनकारी विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से बात करेंगे। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय के द्वारा अभी तक किए गए कार्रवाईयों पर उन्हें भरोसा नहीं है।इसलिए विश्वविद्यालय वार्ता का लिखित आश्वासन दे। इसके बाद प्रॉक्टर मनोज कुमार ने लिखित आश्वासन देते हुए कहा कि पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति 5 दिसंबर को अपराह्न चार बजे आंदोलनकारी छात्रों के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिलेंगे। जिसमें एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार, स्वीटी कुमारी एवं सुमन कुमार शामिल होंगे। लिखित आश्वासन के बाद लगभग तीन बजे आंदोलनकारी छात्र-छात्राएं गेट से हटे।









प्रदर्शन में एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार, एआईएसएफ के पटना जिला सचिव जन्मेजय कुमार, एआईएसएफ नेता मनीष कुमार, स्वीटी कुमारी, सुमन कुमार, अर्चना कुमारी, सत्यम लाल, ज्योति कुमारी, संतोष कुमार, अंजली कुमारी, धीरज कुमार भगत, प्रियंका कुमारी, अभिषेक कुमार, सुचित्रा गार्गी, इंद्रेश कुमार, प्राची कुमारी, नीरज कुमार, प्रिया कुमारी, रूपा कुमारी शामिल थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now