Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मुख्यमंत्री ने हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली-नाली योजना का किया समीक्षा

पटना (न्यूज़ सिटी)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में मुख्यमंत्री निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल ...


पटना (न्यूज़ सिटी)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में मुख्यमंत्री निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली-नाली योजना की प्रगति की समीक्षा की।





समीक्षा के दौरान पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया कि हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत 35,873 वार्डों में काम पूर्ण हो चुका है और 2,281 वार्ड में कार्य प्रगति पर है। उन्होंने हर घर नल जल योजना की अनुश्रवण व्यवस्था, विभागीय लक्ष्य, कार्य प्रगति आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।





लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि गुणवत्ता प्रभावित 30,497 वार्डो में से 23,870 वार्डो में काम पूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि कुल 87 प्रतिशत वार्डो में काम पूर्ण हो चुका है और शेष वार्डो में कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के दौरान विभागीय लक्ष्य, कार्य प्रगति एवं अनुश्रवण व्यवस्था की भी जानकारी दी। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया कि शहरी निकायों में 80 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है और शेष वाओं में तेजी से काम पूरा किया जा रहा है।









समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर घर नल का जल योजना की शुरुआत की गई है। हमलोगों का उद्देश्य है कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिये उचित रखरखाव भी जरूरी है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में मेंटेनेंस की तत्काल व्यवस्था हो। ऐसी व्यवस्था की जाय कि हर घर नल का जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति में कोई समस्या आये तो उसका तत्काल समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि रखरखाव के लिये एक तंत्र विकसित करें और लगातार निगरानी करते रहें। इस संबंध में लोगों की शिकायतों का तीनों विभागों के द्वारा समाधान तो किया ही जाना चाहिए। साथ ही विभाग भी स्वतः संज्ञान लेते हुए इसका अनुप्रवण करता रहे। पेयजल की आपूर्ति के लिये समयावधि भी निर्धारित रखें। उन्होंने कहा कि लोग भी पानी की बर्बादी न करें। विभाग भी इस पर ध्यान दे कि कहीं भी पाईपलाइन व नल खुला न रहे। पानी की बर्बादी होना पर्यावरण के लिये भी नुकसानदायक है। जहां भी पानी टंकी के द्वारा पानी की आपूर्ति की जा रही है। उसकी भी साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रखें।





मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का काम तेजी से पूर्ण करें। कार्यों की निरंतर निगरानी करें। मुख्यालय के स्तर से भी ऐसी तकनीकी व्यवस्था करें कि मेंटेनेंस का सही अनुश्रवण हो सके। उन्होंने कहा कि घर तक पक्की गली-नाली योजना अंतर्गत छूटे हुए सभी कार्यों को अविलम्ब पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी योजना के क्रम में यदि सड़क को काटना आवश्यक हो जाता है तो उसकी तत्काल मरम्मत उसी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें।






https://youtu.be/7LQEhnTeD4c




समीक्षा के दौरान उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल एवं अभियंत्रण विभाग के सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बुङको के प्रबंध निदेशक रमण कुमार, पंचायती राज विभाग के निदेशक चंद्रशेखर सिंह, अभियंता प्रमुख डी०एस० मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now