Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर पटना सिटी से करोड़ों के अवैध अंग्रेजी शराब किया बरामद

पटना सिटी। इस वक्त बड़ी खबर राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र से आ रही है, जहाँ मर्चा मरची इलाके में स्थित एक गोडाउन में उत्पाद विभाग की ...


पटना सिटी।
इस वक्त बड़ी खबर राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र से आ रही है, जहाँ मर्चा मरची इलाके में स्थित एक गोडाउन में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। 

मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बाईपास थाना क्षेत्र के मर्चा-मर्ची स्थित एक गोडाउन में 2000 से ऊपर कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब रखे हैं। जिसके बाद उत्पाद विभाग ने बाईपास थाना की पुलिस के सहयोग से संयुक्त रूप से छापेमारी कर गोडाउन में रखे सभी 2000 से ऊपर कार्टून अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। साथ ही पुलिस गोडाउन में मौजूद चार से पांच लोगों को गिरफ्तार भी की है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ में जुटी है। 

छापामारी टीम में शामिल उत्पाद विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर कृष्णा पासवान ने बताया की टीम गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान लगभग करोड़ों रुपए के अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में अब तक उत्पाद विभाग द्वारा कार्रवाई में अवैध अंग्रेजी शराब की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई है। फिलहाल छापेमारी टीम द्वारा शराब को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now