Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में वाहन लुटेरा गिरोह सक्रिय, 05 लूटेरे लूट के समान व हथियार के साथ गिरफ्तार

पटना सिटी। राजधानी पटना में वाहन लुटेरा गिरोह सक्रिय हैं और लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। वही  लुटेरा गिरोह क...


पटना सिटी।
राजधानी पटना में वाहन लुटेरा गिरोह सक्रिय हैं और लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। वही 
लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पटना सिटी डीएसपी मुकेश सारण रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया की बाईपास थाना क्षेत्र के मर्ची रोड इंडियन गैस गोदाम के पास बीते शनिवार के रात्रि 01:30 बजे के करीब चालक नीतीश कुमार को चार अपराधी हथियार के बल पर उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया और उसका माल लदा हुआ पिकअप बोलेरो बीआर01जीएफ 2330 को लूट लिया था। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पटना सिटी डीएसपी सहित अन्य अधिकारियों को दिया। मामले की जानकारी होते ही पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने पुलिस कर्मियों की एक टीम गठित की। जिसके बाद गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरीचक थाना के खिड़ी मोड़ से लूटे गए माल के साथ एक अपराधी मुकेश राय को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी मुकेश राय के निशानदेही पर गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोली में छापेमारी कर हथियार सहित चार अन्य अपराधियों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी एक सक्रिय गैंग का सदस्य है, जो इसी थाना क्षेत्र में एक पिकअप पर लदा मछली को भी लूट लिया था। 


गिरफ्तार लुटेरों की पहचान गौरीचक थाना क्षेत्र के नयाचक, रामपुर निवासी श्याम बाबू राय का बेटा 22 वर्षीय मुकेश राय और कोली निवासी दयानंद सिंह का 30 वर्षीय बेटा राजू कुमार एवं अलवकपुर निवासी कृपाल पंडित का बेटा 22 वर्षीय अंकित कुमार, सारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी फाखरी निवासी सत्येंद्र सिंह के बेटा 25 वर्षीय मनीष सिंह और जम्मू जिला के चौकीफोड़ा थाना क्षेत्र निवासी रमेश चंद्र के 23 वर्षीय बेटा हार्दिक शर्मा उर्फ रमण आदि है। 


पुलिस गिरफ्तार सभी लुटेरे के पास से बाईपास से लूटा हुआ एक पिकअप वैन एवं उसमें लोड किए हुए कुरकुरे के साथ-साथ गौरीचक से एक पिस्टल भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि अपराधी मुकेश राय और राजू सिंह का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now