Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना फ्रूट वेजिटेबल एसोसिएशन में नया कमिटी गठित, शपथ सह अभिनदंन समारोह का हुआ आयोजन

पटना। पटना फ्रूट वेजिटेबल एसोसिएशन में बिहार लगातार बिहार के किसानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं व्यापरियों के आर्थिक सामजिक उन्नति के लिए...


पटना।
पटना फ्रूट वेजिटेबल एसोसिएशन में बिहार लगातार बिहार के किसानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं व्यापरियों के आर्थिक सामजिक उन्नति के लिए बिहार सरकार और केंद्र सरकार के कृषि विभाग से किसानों के हितों को ध्यान में रख योजनाओं जमीन पर उतारना आदि मुद्दों को जोरदार तरीके से टीम के सदस्यों रखना, व्यापारीगण एवं यार्ड की सुरक्षा और विकास को लेकर एसोसिएशन ने तीन नई टीम का गठन किया गया। जिसमें प्रशासनिक कमेटी, कैबिनेट कमेटी, अनुशासन - जन शिकायत कमिटी की गठन की गई। एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि कैबिनेट कमेटी का अनुशंसा को प्रशानिक कमिटी कार्यान्वित करेगी एवं प्रशासनिक कमेटी की अनुशंसा अनुशासन सह निगरानी कमेटी जाँच करेगी। 

वही प्रशासनिक कमिटी के अंतर्गत शशिकांत प्रासाद को अध्यक्ष, जय प्रकाश वर्मा को उपाध्यक्ष, लोकेश कुमार को महासचिव, राकेश यादव को सचिव, ओम प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, आनंद रंजन को संयुक्त सचिव, धीरज मेहता को उप सचिव, गुलाम मुस्तफा को विशेष सचिव, मो• हसनैन को अपर सचिव, जय प्रकाश को संगठन सचिव, गौरव कुमार को विशेष पदाधिकारी, मो• रजि अहमद को उप सचिव, सतीश यादव को अवर सचिव आदि को पुनः सर्व मनोनीत की गई हैं। 


कैबिनेट कमेटी में अब्दुल मनन कुरेशी को अध्यक्ष, राजेन्द्र गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष, गोपाल साह को उपाध्यक्ष, मो• रफीक को उपाध्यक्ष, कुमार मंगलम सिंह को महासचिव, मो• अकबर को विशेष सचिव, धनंजय सिंह को संयुक्त सचिव, मनोज कुमार को संयुक्त सचिव, भीम गुप्ता को अपर सचिव, अमित मेहता को उप सचिव, बिनोद गुप्ता को उप सचिव, राजेश मेहता को स्पेशल पदाधिकारी, राजेश जैसवाल को अवर सचिव को मनोनीत की गई हैं। 


अनुशासन सह निगरानी कमेटी में देवदास गांगुली को अध्यक्ष, सुरेन्द्र मेहता को कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्णदेव सिंह को उपाध्यक्ष, मोतीलाल मेहता को उपाध्यक्ष, सुशील राय को महासचिव, चितरंजन कुमार को सचिव, रामधारी गुप्ता को अपर सचिव, प्रमोद कुमार वर्मा को संयुक्त सचिव, महताब आलम को विशेष सचिव एवं कल्याण सिंह आदि को उपरोक्त पदों के लिए मनोनीत की गई।

जिसके बाद शनिवार को नए कमिटी के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण किया। बता दें कि पटना फ्रूट एसोसिएशन, बिहार 1860 सोसाइटी एक्ट निबंधन प्राप्त संस्था है।



ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now