Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्णिया केंद्रीय कारा परिसर में चोर ने साहस का परिचय देते हुए जेवरात समेत नगदी रूपये का किया चोरी

पूर्णिया। ज्यो - ज्यो ठंढ बढ़ते जा रहा है त्यों त्यों जिले में चोरी की घटना में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है। एक बार फिर पूर्णिया में चोर...


पूर्णिया।
ज्यो - ज्यो ठंढ बढ़ते जा रहा है त्यों त्यों जिले में चोरी की घटना में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है। एक बार फिर पूर्णिया में चोरों ने अपने साहस का परिचय दिखाते हुए पूर्णिया केंद्रीय कारा परिसर में चिकित्सक के आवास में चोरी की। जहां चोरों ने डॉक्टर साहब के घर से सोना चांदी समेत हजारों की चोरी की। 


बता दें कि पूर्णिया केंद्रीय कारा परिसर में चिकित्सक डॉ. महादेव जिनका घर पांच दिनो से बंद पडा था। वही बंद पड़े घर का फायदा उठाकर चोरो ने घर मे चोरी कर लाखों का चूना लगा दिया। चोरी की घटना को लेकर परिजन काफी सदमे में है। वही चिकित्सक डॉ. महादेव की माने तो वो अपनी माँ के ईलाज को लेकर विगत 18 जनवरी को बनारस गया हुआ था। इसी का फायदा उठा कर चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वही उन्होंने बताया कि चोर ने घर में घुसने के लिए पीछे का रास्ता चुना। वही डॉक्टर साहब ने बताया कि स्थानीय थाना के. हाट के एएसआई सुमन सिंह सुचना पाकर घर आये और मामले की पड़ताल में जुट गए। यहां गौर करने वाली बात है कि जिले में इन दिनों रोजाना चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बहरहाल केंद्रीय कारा परिसर में चिकित्सक के आवास में चोरी कर चोर प्रशासन को खुली चुनौती दे डाला। अब देखना बाकी होगा कि पुलिस कब तक डॉक्टर साहब के घर में हुए चोरी का पर्दाफास करते हुए चोर की गिरफ्तारी करता है।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now