Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में बैंक मैनेजर हुए ठगी के शिकार, मामला कराया दर्ज, जाँच में जुटी पुलिस

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना अंतर्गत नवाब बहादुर रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के ओरियंटल कालेज शाखा प्रबंधक अजय कुमार से विदेशी बन महिला...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
खाजेकलां थाना अंतर्गत नवाब बहादुर रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के ओरियंटल कालेज शाखा प्रबंधक अजय कुमार से विदेशी बन महिला ने दोस्ती कर तीन लाख 57 हज़ार रुपए ठग लिए। जिसके बाद पीड़ित शाखा प्रबंधक ने मामले में खाजेकलां थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मामला दर्ज होते ही पुलिस छानबीन में जुटी है। 


 

मामले में पुलिस ने शाखा प्रबंधक द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर बताया कि अगस्त माह में युनाइटेड किंगडम की इवेंस ग्रेग नामक महिला से मोबाइल पर दोस्ती हुई। इसके बाद व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी। इसी बीच महिला ने बताई कि वह विधवा है और उसे एक बेटी है। पति की इच्छा थी कि बेटी डाक्टर बने। इसके लिए तीन करोड़ डॉलर है। जिसे बैंक में सुरक्षित रखना है। इसी बीच बातचीत के क्रम में अक्तूबर माह में फोन आया कि उसके पास उनके लिए कुछ गिफ्ट है। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम विभाग उसे कब्जे में कर रखा है।जिसेछोड़ने के लिए कस्टम विभाग 65 हज़ार रुपए की मांग कर रहा है। इसके बाद शाखा प्रबन्धक अजय ने केनरा बैंक खाते से 65 हज़ार रुपए व खाने पीने के लिए पांच हज़ार कुल 70 हज़ार रुपए मुंबई के पंकज दया ठाकुर के खाते में स्थानांरित कर दिया। उसके बाद डॉलर स्थानांतरित करने के लिए दो लाख 87 हज़ार रुपए की मांग की। वह राशि भी दिल्ली के नितिन कुमार के खाते में डाली गई। इसके बाद जब महिला ने फिर पौने पांच लाख रूपए की मांग की तो प्रबन्धक को लगा कि वह ठगी का शिकार हो गया है। इसके बाद मामला दर्ज कराया। प्रबन्धक ने बताया कि महिला ने युके के राजदूत को मैसेज कर कार्रवाई करने की धमकी दी है। फिलहाल थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गयी हैं। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now