Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


भोजपुरी फ़िल्म पिया तोहसे पिरितिया हमार का भव्य मुहूर्त सम्पन्न।

कुशीनगर (न्यूज़ सिटी)। आरसीपीएम फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही पारिवारिक मनोरंजक प्रेम कहानी पर आधारित अद्भुत फ़िल्म हैं।जिसमें दो नायक एक न...



कुशीनगर (न्यूज़ सिटी)। आरसीपीएम फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही पारिवारिक मनोरंजक प्रेम कहानी पर आधारित अद्भुत फ़िल्म हैं।जिसमें दो नायक एक नायिका अर्थात त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित साफ सुथरी भोजपुरी फ़िल्म हैं।मुहूर्त का कार्यक्रम शहनाई मैरिज हॉल तमकुहीराज कुशीनगर उत्तरप्रदेश में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधुश्याम राय व समाजसेवी रमेश चंद्र यादव मौजूद थे।फ़िल्म के निर्माता रवि चौधरी व राज कुमार हैं।जबकि,निर्देशक संदीप मिश्रा उर्फ़ नेता जी हैं। 


फ़िल्म को लेकर निर्माता रवि चौधरी व राज कुमार ने कहा कि यह एक बेहतरीन और उम्दा भोजपुरी फ़िल्म हैं।


 

जो मनोरंजन व संदेशात्मक दृष्टिकोण से भोजपुरिया दर्शकों के पसंद के अनुसार तैयार की गयी हैं।जबकि,फ़िल्म के निर्देशक संदीप मिश्रा का कहना हैं कि यह एक म्यूजिकली सुपरहिट फ़िल्म होगी।जिसका संगीत श्रोताओं को पसंद आएगी।साथ ही दर्शकों द्वारा भी फ़िल्म को पसंद की जायेगी।


 फ़िल्म के मुहूर्त के उपरांत शूटिंग बहुत जल्द उत्तरप्रदेश के विभिन्न सुंदर लोकेशन में शुरू की जायेगी।मुहूर्त के दौरान कलाकारों में जीत रस्तोगी,कृष्णा अहलूवालिया,चेतन सिंह,नेहा सिंह,उदय सिंघानिया,नेहा पाण्डेय,पूनम पाण्डेय,शालिनी,वंदना सिंह,संजय,पप्पू बावरा,रमेश सिंह मौर्यवंशी,विपिन शर्मा,सत्येंद्र सोनू,नंदकिशोर आर्या,अशलम नूरी खन्ना,काजल यादव,नरेश कुमार व अन्य मौजूद थे।सहयोगी के रूप में कार्यक्रम के दौरान भोला सिंह कौशाम्बी,विशाल बाजपेयी,राधेश्याम त्यागी उपस्तिथ थे।फ़िल्म के मीडिया पार्टनर दी यूपी एक्सप्रेस,फ़िल्मी डिजिटल मीडिया,कैमरामैन अफजल अंसारी व आरिफ हुसैन,पीआरओ कुमार युडी हैं।जबकि,फ़िल्म में गीत संगीत नौशाद खान एंड ब्रदर्स का हैं।
फ़िल्म पीआरओ कुमार युडी की रिपोर्ट।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now