पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी नगर निवासी उपेंद्र कुमार के बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा ₹28000 की...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी नगर निवासी उपेंद्र कुमार के बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा ₹28000 की फर्जी निकासी कर ली गई है। जिसके बाद पीड़ित ने मामले में अगमकुआं थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। दर्ज शिकायत में पीड़ित ने बताया कि शातिरों ने दो बार दस-दस हज़ार रुपए व एक बार ₹8000 की फर्जी निकासी की है। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने जांच पड़ताल करने में जुटी है।




