Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना नगर निगम की हुई समीक्षा बैठक, वार्ड वार विकास के लिए पार्षद को मिलेंगे एक करोड़ रुपए

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम के अजीमाबाद अंचल कार्यालय में लंबित विभिन्न योजनाओं को निपटारा करने को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक क...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
पटना नगर निगम के अजीमाबाद अंचल कार्यालय में लंबित विभिन्न योजनाओं को निपटारा करने को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक की गई। पटना नगर निगम के सिटी एवं अजीमाबाद अंचल में किसी भी तरह की कोई योजना कार्य फंड के अभाव में बाधित नहीं हो। इसको लेकर प्रत्येक वार्ड पार्षद को एक करोड़ रुपए आवंटन किया जाएगा। इस बात की घोषणा निगमायुक्त हिमांशु शर्मा महापौर सीता साहू ने दोनों अंचलों के बाद पार्षदों, ईओ राकेश कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता सुधीर कुमार व भोलानाथ के उपस्थिति में बुधवार को अजीमाबाद अंचल कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में की। 


बैठक में आयुक्त श्री शर्मा ने सभी पार्षदों व कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि इस वितीय वर्ष मुख्यमंत्री शहरी योजना के अंतर्गत लंबित योजना हर परिस्थिति में पूरी की जाए। साथ ही निगमायुक्त ने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को वार्ड के विकास के लिए एक-एक करोड़ों रुपए उपलब्ध कराया जा रहा है। फंड की उपयोगिता आप अपने स्तर से करें। निगमायुक्त ने कहा कि इस योजना के तहत कच्ची नाली का पक्की करण, जर्जर गली व संपर्क पथ का पक्की करण, बोरिंग पंप एवं सामुदायिक भवन समेत सफाई से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।


बैठक में उपस्थित पार्षद प्रतिनिधि बलराम चौधरी मोहम्मद कुरेशी राजू मेहता ने निगमायुक्त को बताया कि मजदूरों के रिटायर्ड के बाद सफाई कर्मियों की कमी हो रही है जिससे सफाई कार्य बाधित है। साथ ही उपस्थित पार्षदों ने समस्या बताते हुए निगम आयुक्त से कहा कि पुराने योजनाओं के तहत किए गए खर्च का अभी तक भुगतान नहीं होने से कई परेशानियां हो रही है। जिसके बाद निगमायुक्त ने समस्याओं को सुनते हुए जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। समीक्षा बैठक में पार्षद स्मिता कुमारी, शोभा देवी, नीलम कुमारी, सुनीता देवी, तरुण राय, बलराम मंडल, अरुण शर्मा समेत कई पार्षद प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now