पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लहरिया कट बाइकर्स की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार के रहनेव...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लहरिया कट बाइकर्स की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार के रहनेवाले 59 वर्षीय सिद्धनाथ शर्मा के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है सिद्धनाथ शर्मा अपनी दुकान बंद कर के घर जा रहे थे। तभी सड़क पार करने के दौरान तेज लहेरिया कट बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइकर्स बाइक लेकर फरार होने में सफल हो गया। वही घटना में घायल वृद्ध को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए आनन फानन में एनएमसीएच ले गए। जहां स्थिति गम्भीर होने ओर लोगों ने निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वही घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छा गयी है।




